कानपुर, दिसम्बर 10 -- - केंद्रीय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने चुना, रविवार को राष्ट्रपति से मिलेगा पुरुस्कार - राजस्व में 3700 करोड़ रुपये की होगी बचत, इंजन से हार्मोनिक फिल्टर हटाया कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इलेक्ट्रिक लोको शेड को बिजली बचाने वाले इलेक्ट्रिक ट्रेन इंजन बनाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो इनाम देगा। परिवहन क्षेत्र में सर्वोत्तम नवाचार के लिए लोको शेड को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए चुना गया है। इंजन से हार्मोनिक फिल्टर हटाकर रेलवे के ऊर्जा राजस्व में 3700 करोड़ रुपये की बचत कराने के लिए रविवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु यह पुरस्कार देंगी। इंजन में हार्मोनिक फिल्टर लगते थे। इनका काम पटरी पर लगी सिग्नलिंग और एएफटीजी प्रणाली से उत्पन्न होने वाली अर्थिंग को खींचना होता था। अनवरगंज स्थित लोको शेड ने आईआ...