कन्नौज, जनवरी 3 -- समधन, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र रामाश्रम में बिजली बकाया वसूली कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें छूट योजना के तहत 50 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई। लोगों को बिजली बिल बकाया जमा करने पर मिलने वाली छूट योजना के बारे में बताया गया। जेई अनिल राम व टीजी 2 मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर बकाया उपभोक्ताओं के लिए कैंप लगा कर बिल जमा किए गए। जिसमें उपभोक्ताओं ने बिजली बकाया के तौर पर 50 हजार रुपए से अधिक की धनराशि जमा की। इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर सोयल, लाइनमैन शंकर, श्याम सिंह, विमलेश, राम शंकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...