फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। इससे बिजली खंभा और पास में ही लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं हुई। कार सवार दो लोगों के हल्की चोटें आयी हैं। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी। अलीगढ़ से विक्रम और योगेश शहर के बीबीगंज क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में कार से आ रहे थे। अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी के सामने के निकट असंतुलित होकर कार बिजली पोल से टकरा गयी। पास में ही ट्रांसफार्मर भी था। इससे यह दोनों क्षतिग्रस्त हो गये। इससे शहर के कई मोहल्लों में रात में बिजली गुल हो गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि कार बिजली पोल से टकरा गयी...