मधुबनी, दिसम्बर 6 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे बेनीपट्टी थाना के धनौजा गांव के निकट बिजली की पोल से बाइक टकराने पर बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहरघाट थाना के पहिपुरा गांव के वार्ड एक के परीक्षण मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मुखिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय उच्चैठ भगवती स्थान में ब्रेकरी की दुकान करता था। प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर वह अपनी बाइक से घर आ रहा था। सड़क के दाहिने किनारे में रहे बिजली पोल से बाइक टकरायी हुई मिली है। आखिर सड़क के दाहिने तरफ के पोल में टकराने की वजह क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। परिजनों ने बताया कि अपने पांच भाई-बहनों में अजय तीसरे स्थान पर था। उसकी शादी इसी माह होने वाला था। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.