गढ़वा, नवम्बर 20 -- गढ़वा। रंका बाजार के पास गुरुवार को बिजली का काम करने के दौरान पोल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति राजस्थान के धौलपुर जिलांतर्गत देवली थाना क्षेत्र के नगर गटा गांव निवासी बहादुर सिंह का पुत्र बुध सिंह बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल बुद्ध ने बताया कि वह रंका में बिजली के पोल पर चढ़कर कम कर रहा था। उसी दौरान खंभा टूटकर गिर गया। उससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...