मैनपुरी, जनवरी 6 -- बिजली लाइन पर काम करते समय जलकर घायल हुए संविदा बिजलीकर्मी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। 20 जुलाई को लाइन पर कार्य करते समय बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया था। सैफई, नोएडा में उपचार के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। लाइनमैन की मौत की खबर मिलते ही विभाग शोक में डूब गया है। 24 जुलाई को शहर के देवीरोड बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन 26 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र रतन सिंह यादव निवासी ग्राम रठेरा थाना दन्नाहार महिला थाना के निकट पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां कुछ समय उपचार चला। लेकिन सुमित की हालत में यहां भी सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा स्थित अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसे घर...