मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा वार्ड में गुरुवार को बिजली का पोल बदले जाने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सास लिया। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत भीटी निजामुद्दीनपुरा वार्ड में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित बिजली पोल काफी जर्जर हो गया था। जर्जर बिजली पोल को बदलने के लिए काफी दिनों से स्थानीय लोगों ने मांग उठाया। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए गुरुवार को दोपहर बाद से बिजली कर्मचारी जर्जर बिजली पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरु किए। क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार, रजनीकांत, विकास भारद्वाज ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने जर्जर बिजली पोल को दुरुस्त करने के लिए पहले कोई सूचना नहीं दिया था। इसलिए परेशा...