उरई, नवम्बर 19 -- उरई, संवाददाता। धरगुवा गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के लिए निकली विद्युत लाइन खेतों के ऊपर खतरनाक तरीके से झूल रही है, जिससे किसानों में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुई है। धरगुवा गांव के किसानों ने बताया गांव के बाहर बने सरकारी ट्यूबवेल संख्या 97 जाने वाली बिजली की लाइन कई स्थानों पर पोल झुक गए हैं, जिसके कारण चक रोड के ऊपर से गुजर रही लाइन काफी नीचे आ गई है। यह स्थिति ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। किसानों का कहना है कि वे मजबूरी में लकड़ी की मदद से तारों को ऊपर उठाकर अपने ट्रैक्टर और हार्वेस्टर निकाल रहे हैं। खेतों में सिंचाई करते समय भी लगातार दुर्घटना का डर बना रहता है। किसान चंद्रशेखर राजपूत ने समस्या की शिकायत कई बार विद्युत वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.