धनबाद, अप्रैल 19 -- झरिया। झरिया के शिमला बहाल बस्ती स्थित बिजली के पोल में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। बस्ती के लोग भी सहम गए। इसकी सूचना मिलते ही झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी ने तत्काल झरिया के दो नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। उसके बाद विभाग के कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। लोगों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि केबल तार है। स्पार्किंग के कारण आग लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...