औरंगाबाद, मार्च 8 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि आगामी आने वाले होली त्योहार को होलिका दहन का कार्यक्रम बिजली ट्रांसफार्मर और लाइन से दूर हट कर मनाए। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि कहीं पाया जाता है कि लोग बिजली के तार के नीचे या ट्रांसफार्मर के निकट होलिका दहन करते हैं। इससे किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका होती है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की टीम के द्वारा इसका निरीक्षण किया जा रहा है लेकिन आम लोगों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे होली सुरक्षित मनाने में विभाग को अपना सहयोग दें ताकि विभाग भी त्योहार में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.