मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रमजान माह में बिजली, पानी और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई न कराए जाने के विरोध में जिले के पांचों विधानसभा में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। सपा नेताओं ने रमजान के मद्देनजर बिजली-पानी और सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तब शासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से एकजुट कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किए। सपा नेताओं ने रमजान के मद्देनजर जिले की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के साथ ही नगर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पत्रक सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.