चतरा, दिसम्बर 6 -- कुंदा, प्रतिनिधि। करिलगड़वा कुंदा प्रखंड का एक ऐसा गांव है जहां आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची। यहां के लोगों के लिये बिजली एक सपना जैसा था। उग्रवाद प्रभावित इस क्षेत्र में विकास का कार्य भी न के बराबर हुआ है। इस क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सांसद, विधायक व जिला प्रशासन के आग्रह पर गांव में बिजली का कार्य शुरू किया गया था। इससे सभी लोग खुश थे, अचानक बीजली तार चोरी की बात सुनकर सभी हतप्रभ हैं। विद्युत विभाग के द्वारा उक्त गांव में बिजली पहुंचाने के लिये पिछले एक माह से काम चल रहा है। अमौना गांव से करिलगड़वा गांव को बिजली से जोड़ने के लिये बिजली का खंभा और उसपर तार खींचा जा रहा है। लेकिन चोरों ने गांव को एक फिर अंधेरे में धकेल दिया। अमौना गांव से करिलगड़वा गांव तक खींचे गये 46 बिजली के खम्भे से बिजली तार की अज्ञात चोरो...