मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता बिजली निजीकरण के विरोध में रविवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले पश्चिमांचल के 14 जिलों के जूनियर इंजीनियर मेरठ में हुई महापंचायत में जुटे। इसमें सभी जूनियर इंजीनियरों ने निजीकरण का विरोध किया और इस फैसले को वापस लिए जाने की सरकार से मांग की। जूनियर इंजीनियरों ने कहा कि बिजली का निजीकरण उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और सरकार बिजली निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार करे। डिस्कॉम मुख्यालय मेरठ में विद्युत जनपद मण्डल प्रांगण ऊर्जा भवन कार्यालय में निजीकरण के विरोध में हुई महापंचायत में सभी बिजली कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समस्त जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने समस्त डिस्कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.