मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। बिजली निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक निशांत त्यागी और सह-संयोजक कपिल देव गौतम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मुलाकात की और निजीकरण के विरोध में ज्ञापन दिया। समिति ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर झूठा शपथ पत्र देने वाले ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट को बचाने के लिए टालमटोल करने का आरोप लगाया। संघर्ष समिति ने टेंडर मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाकर कंसल्टेंट की नियुक्ति रद्द करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सीपी सिंह (सेवानिवृत्त), कृष्ण कुमार सारस्वत, प्रगति राजपूत, जितेन्द्र कुमार, दीपक कश्यप, प्रदीप डोगरा, भूपेंद्र, कासिफ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.