मेरठ, सितम्बर 24 -- बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता वितरण प्रथम/द्वितीय मेरठ कार्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें सीपी सिंह, आलोक त्रिपाठी, प्रगति राजपूत, गोपी चंद, अश्विनी, कपिल देव गौतम, विवेक सक्सेना, महेश चंद शर्मा रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि निजीकरण का टेंडर होते ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन करेंगे। मंगलवार को आंदोलन के लगातार 300 दिन पूरे होने पर बिजली कर्मियों ने हुंकार भरी। आरएफपी डॉक्यूमेंट गोपनीय रखने की सूचना पर बिजलीकर्मियों ने आक्रोश जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.