वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बिजली क्षेत्र के निजीकरण, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और श्रम संहिताओं के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है। इसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को भेलूपुर स्थित उपकेंद्र परिसर में बैठक की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। वक्ताओ ने बताया कि इस आंदोलन में पहले से ही संयुक्त मंच में इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, सीसीटीयू, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ तथा यूटीयूसी शामिल हैं। भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल डिस्कॉम के कार्यालय पर 12 फरवरी को लंच ऑवर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर मंगलवार को भेलूपुर और सिगरा के सभी बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.