मुंगेर, दिसम्बर 16 -- मुंगेर, नि प्र। जमालपुर विद्युत अनुमंडल के पाटम फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इन दोनों फिर से बिजली की लचर व्यवस्था ने परेशान कर रखा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिना सूचना के ही बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित हो जाती है। ऐसे में पानी सहित मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता है। सोमवार को सुबह से ही पाटम फीडर के ग्रामीणों को बिजली नहीं रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि पाटम फीडर 20 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पाटम क्षेत्र में नया पावर सब स्टेशन बनने का कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों का कहना है कि पावर सब स्टेशन बन जाने के बाद पार्ट पाटम फीडर ...