कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में गुरूवार को आंखों के आपरेशन के लिए मरीजों को बुलाया गया था। आपरेशन से पूर्व पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। सभी मरीजों के आंखों में दवा भी डाल दी गई थी। यहां तक कि मरीजों को आपरेशन थिएटर तक पहुंचा भी दिया गया था। तभी ऐन मौके पर बिजली धोखा दे गई। बिजली जाते ही ओटी में अंधेरा छा गया। वहां का इनवर्टर पहले से ही खराब था। रही-सही कसर जनरेटर ने पूरी कर दी। तकनीकी गड़बड़ी के चलते वह भी नहीं चल सका। मजबूरन मरीजों को बिना आपरेशन के ही मायूस होकर लौटना पड़ा। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए पांच मरीजों को आपरेशन के गुरूवार को अस्पताल बुलाया गया था। आपरेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। यहां तक कि मरीजों के आंखों में दवा डालने के लिए साथ ही उन्हें ओटी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.