जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। बिजली की दर में बढ़ोतरी को लेकर जनसुनवाई सोमवार को आदित्यपुर के ऑटो कलस्टर में आयोजित की जाएगी। अपराह्न तीन बजे से विद्युत नियामक आयोग ने इसका आयोजन किया है। यह जन सुनवाई टाटा स्टील यूआईएसएल (पुराना नाम जुस्को) के आवेदन पर हो रही है। कंपनी ने वर्तमान बिजली दर को नुकसानदेह बताते हुए जल्द से जल्द शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को दिया था। इसके आलोक में यह जनसुनवाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...