पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मझौक पंचायत अन्तर्गत मंगलपुर पूरबटोला में सोमवार की सुबह दस बजे बिजली की तार से अचानक लगी आग में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना अग्निपीड़ित मो. तसनिफ और सद्दाम आलम को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, अनाज व अन्य सामान सहित नकद दस हजार रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि जलकर राख हो गया। वहीं अन्य अग्निपीड़ित सद्दाम आलम के भी दो घर में रखा कपड़ा, बर्तन सहित एक हीरो ग्लैमर बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.