गोंडा, दिसम्बर 13 -- रुपईडीह। आर्यनगर में 11 हजार केवी बिजली तार ढीला होने से अक्सर टूट कर जमीन पर गिर जाता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बिजली उपभोक्ता जितेंद्र नाथ मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से बिजली तार ठीक करने की मांग की है । बिजली उपकेंद्र आर्य नगर के टाउन फीडर के बहराइच रोड का बिजली तार ढीला एवं जर्जर हो गया है। जिससे आए दिन बिजली स्पार्किंग होती रहती है। स्पार्किंग से तार टूटकर जमीन पर गिर जाता है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में अवर अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। सम्बन्धित लाइन मैन को तार ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...