चंदौली, दिसम्बर 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेंदुई ग्राम पंचायत के सिरोहूपुर गांव में गुरुवार को बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे नाराज होकर गांव के महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी तार मरम्मत नहीं किया जा रहा है। इससे आयेदिन बिजली तार टूटने का क्रम बना रहता है। इससे कई लोग झुलस चुके है। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगी। सिरहूपुर गांव कि महिलाओं का आरोप है कि मकान के छत से होकर बिजली का हाईटेंशन तार गया हुआ है। इससे हमेशा घटना होती रहती है। वही बिजली तार टूटकर कभी छत पर या जमीन पर गिर जाता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही पिंटू राजभर,अर्जुन राजभर की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही गौतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.