मोतिहारी, फरवरी 5 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। सिंचाई के लिए सहज बिजली उपलब्ध कराने की सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर तार चोरों की कारगुजारी भारी पड़ रही है। वद्यिुत अनुमंडल घोड़ासहन के सभी प्रखंडों में तार चोर सक्रिय हैं, जो सरेह में सिंचाई के लिए लगाये गये अल्मुनियम तारों का आसानी से काट कर ले जाने के लिए पिक-अप आदि चारपहिया गाड़ियों का प्रयोग करते हैं। हालांकि पूर्व में कई बार चोर पकड़े भी गये हैं, लेकिन इनकी गतिविधि पर कोई अंकुश नहीं लगा है। कनीय अभियंता सागर कुमार झा ने बताया कि सितम्बर माह के बाद चार महीनों में घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में तार चोरी की दो घटनायें हो चुकी है, जिनमें लाखों का नुकसान विभाग को हुआ है। बिजली पोल से तार चोरी के कारण किसानों को फसल की सिंचाई के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस स्थिति में अनेक किसान दूर दराज के पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.