बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेन के एक एसी कोच में बिजली आपूर्ति बाधित होने से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, वाशिंग पिट लाइन में खड़ी ट्रेन की एक एसी बोगी में बिजली सप्लाई करने वाला करीब 20 मीटर तार अज्ञात चोरों ने काट लिया था। मेंटेनेंस के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई। जिसके बाद तार को तत्काल जोड़ा गया। आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मरम्मत के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने में देर हुई। जिससे ट्रेन निर्धारित समय सुबह 8:05 की बजाय करीब 9:27 बजे राजगीर स्टेशन से रवाना हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.