मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। पूर्वी चंपारण जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली तार चोरी की बढ़ती घटनाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले भर में स्थापित 102 कृषि फीडरों से 22 हजार 540 उपभोक्ताओं ने कृषि बिजली कनेक्शन ले रखा है, लेकिन लगातार हो रही तार चोरी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। खासकर मोतिहारी व ढाका अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है। यहां 18 कृषि फीडरों से 9 हजार 577 किसान जुड़े हैं। ग्रामीण इलाकों में तार चोरी की बढ़ी घटनाओं की वजह से पटवन प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार नया कृषि कनेक्शन के लिए अभी भी बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन दे रखा है। पिछले दो महीने पहले मोतिहारी और ढाका में कृषि कनेक्शन के 862 आवेदन पेंडिंग थे, जिनमें से अब भी करीब 500 किसान कनेक्शन के इंतजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.