लखनऊ, जनवरी 10 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा क्षेत्र के मलहा गांव में बिजली की लाइन बिछाने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और तार चोरी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अम्रपाली योजना उपकेंद्र के अंतर्गत योगेंद्र नाथ शुक्ला ने विद्युत संयोजन के लिए निर्धारित शुल्क जमा किया था। जब अवर अभियंता राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम 11 केवी लाइन बिछाने पहुंची, तो गांव के निवासी केशव रावत, उनकी पत्नी और दो बेटों (अंकित व सुभाष) ने काम का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी देकर उन्हें काम अधूरा छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अगले दिन शनिवार को जब टीम दोबारा मौके पर पहुंची, तो पाया कि लगभग 300 मीटर एल...