बरेली, जनवरी 8 -- भोजीपुरा। पीके कांट्रेक्टर फर्म के ठेकेदार मोनू चौधरी ने बताया कि उनकी फर्म बिजली विभाग के कार्यों का टेंडर लेती है और वर्तमान में यूनिवर्सल एमसीपी प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग लिमिटेड के अंतर्गत सेटेलाइट बरेली पर कार्य कर रही है। काम के सिलसिले में उन्होंने ग्राम आटापट्टी में गुड्डू के मकान में किराए पर कमरा लिया हुआ है और उनका तमाम सामान घर के बाहर सड़क किनारे रखा था। इनमें से 120 एमएम एबीसी केबल के दो बड़े ड्रम और 3 फाइबर की सीढ़ियां दो जनवरी की रात चोरी हो गईं। इस मामले में भोजीपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.