बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- बिजली ट्रांसफार्मर से तेल-पुर्जे चोरी बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर के लालपुर गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और पुर्जे चोरी हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को आपूर्ति बाधित होने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा है। उसका तेल और कीमती पुर्जे गायब हो गए। एसडीओ विद्युत ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, पुलिस ने किसी करीबी का हाथ होने की शंका जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...