गोपालगंज, नवम्बर 7 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बीच सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पहले बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रांसफार्मर और उससे जुड़े अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए। बिजली विभाग के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव के लगभग 40 घरों में बिजली आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.