साहिबगंज, नवम्बर 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो संथाली पंचायत के जिरुल खेतोरी टोला में वीते 45 दिनों से बिजली ट्रासर्फरमर जलने के बावजूद विद्युत बोर्ड द्वारा अनदेखी करने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैI ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली ट्रांसफरमर लगाने की मांग की है। जिरूल गांव के श्याम मंडल ने बताया कि गांव के बिजली ट्रांसफर्मर जलने के कारण गांव के चालीस घरों में अंधेरा छाया हुआ है। गांव के लोगों को दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। सुरेश सिंह ने कहा कि वीते दिनों ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत जनता दरबार में भी की गई है। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है। अशोक कुंवर,विजेन्द्र कुंवर,रामा मोस्मात, शशी कान्त साह आदि ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफरमर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.