बहराइच, मई 5 -- मिहींपुरवा। गूढ़ चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राकेश कुमार पांडे, सत्येंद्र दीक्षित, नवीन दीक्षित, जोगिंदर पांडे, सतीश पांडे, प्रवीन पांडे ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बड़ी परेशानी हो रही है। सभी कार्य बाधित हैं। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति बहाली को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि ट्रांसफार्मर न होने का हवाला दिया जा रहा है, जबकि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की समय सीमा शासन की ओर से निर्धारित की गई है। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.