बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में सरकारी कार्य में बाधा डालने, विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर मर्का थाना में दी गई है। उपकेंद्र कर्मचारी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि संविदाकर्मी उमाशंकर बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन, विच्छेदित का काम रहे थे, तभी ग्राम निवासी अनूप कुमार, सुनील कुमार उनके समर्थकों ने एकराय होकर विद्युत टीम पर हमला कर दिया। अभद्रता व मारपीट की। मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...