उरई, मई 10 -- उरई। बिजली चोरी करने वाले क्षेत्र जहां लाइन लॉसेस ज्यादा है वहां पर अब बिजली चोरों की खैर नहीं है। 10 मई से बिजली चोरी रोकने को बिजली विभाग अब सख्त रुख अपना रहा है और रोजाना विद्युत प्रवर्तन दल और स्थानीय पुलिस के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत नंदलाल ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने को उच्च राजस्व हानि वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने के साथ 10 मई से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग अभियान में विद्युत प्रवर्तन दल के साथ स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। कटिया डाले पाए जाने या विद्युत मीटर से छेड़छाड़ पकड़े जाने पर विद्युत चोरों के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमे पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि उच्च हानि वाले क्षेत्रों में विद्युत वितरण खंड प्रथम उरई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.