सीवान, जनवरी 2 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने इस माह बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बिजली चोरी के मामले में 87 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 1742 बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने और ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अवैध कनेक्शन, मीटर बाइपास व बिजली चोरी के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकायेदार उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना बकाया जमा करें। अन्यथा, उनके खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन के साथ-साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने यह भी स...