पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़। प्रतिनिधि विद्युत विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार कनेक्शनों की जांच कर रहा है। शुक्रवार को जांच के क्रम में गोकुलपुर स्थित टोटो शो रुम की जांच की गयी। जांच के क्रम में कनीय अभियंता आशीष पटेल ने बताया कि मीटरों में छेड़छाड़, अवैध कनेक्शन और सीधे तार जोड़कर बिजली की चोरी रोकने को लेकर विभाग द्वारा जांच किया जा रहा है। यह जांच घरों, प्रतिष्ठानों, व्यवसायिक स्थल, क्रशर में भी जांच होगी। बिजली चोरी करते पाए जाने व पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। अवैध कनेक्शन बिना अनुमति के सीधे बिजली लाइन से तार जोड़ना। मीटर की रीडिंग को रोकने या कम करने के लिए उसमें बदलाव करना, बिना कनेक्शन के या गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल करना, मीटरों से छेड़छाड़ या चोरी के लिए 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना ल...