धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में बिजली विभाग ने बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। बिजली चोरी में 91 लोग पकड़े गए। 14 लाख 45 हजार रुपए जुर्माने के साथ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद और चास सर्किल में 777 जगहों पर अभियान चलाया गया। धनबाद सर्किल में 441 जगहों पर अभियान चलाकर 34 लोग पकड़े गए। पांच लाख 73 हजार जुर्माना लगाया। धनबाद डिवीजन से आठ, गोविंदपुर से नौ, निरसा से दस और झरिया से सात लोग पकड़े गए। वहीं चास सर्किल में 336 जगहों पर अभियान चलाकर 57 लोग पकड़े गए। आठ लाख 72 हजार रुपए जुर्माना लगाया। चास से 20, लोयाबाद से 15 व तेनुघाट से 22 लोग पकड़े गए। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.