धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बिजली विभाग ने शहर में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। बिजली चोरी में 86 लोग पकड़े गए। साथ ही 13 लाख 52 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद और चास सर्किल में अभियान 764 जगहों पर अभियान चलाया गया। धनबाद सर्किल में 417 जगहों पर अभियान चलाकर 35 लोग पकड़े गए। साथ ही छह लाख 21 हजार जुर्माना लगाया गया। धनबाद डिवीजन में 10, गोविंदपुर में आठ, निरसा में सात व झरिया में 10 लोग पकड़े गए। वहीं चास सर्किल में 347 जगहों पर अभियान चलाकर 51 लोग पकड़े गए। तीन लाख 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। चास में 14, लोयाबाद में 15 व तेनुघाट में 21 लोग पकड़े गए। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.