धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद। धनबाद में लगातार दूसरे दिन बुधवार को बिजली चोरी में 84 लोग पकड़े गए। 12 लाख 11 हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को भी अभियान चलाकर 84 लोग पकड़े गए थे। 565 जगहों पर अभियान चलाया गया। धनबाद सर्किल में 297 जगहों पर अभियान चलाकर 31 लोग पकड़े गए। धनबाद डिवीजन से 10, गोविंदपुर से चार, निरसा से नौ व झरिया डिवीजन से आठ लोग पकड़े गए हैं। वहीं चास सर्किल में 268 जगहों पर अभियान चलाकर 53 लोग पकड़े गए। सात लाख नौ हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। चास से 15, लोयाबाद से 21 व तेनुघाट से 17 लोग पकड़े गए हैं। छापेमारी में पुलिस बल भी तैनात दिखे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.