बिहारशरीफ, मार्च 27 -- बिजली चोरी में 8 लोगों पर 1.56 लाख रुपये जुर्माना बिंद, निज संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने मसियाडीह, मसिया बिगहा, उतरथु, अहियाचक और रसलपुर गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी के मामले में आठ लोगों को पकड़ा है। कनीय अभियंता कुमारी श्वेता सिन्हा ने बताया कि इनसबों पर एक लाख 56 हजार 176 रुपये का जुर्माना लगाया गया और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छापेमारी टीम में मुकेश कुमार अकेला, अरविंद प्रसाद और संतोष कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.