धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। जेबीवाएनएल ने मंगलवार को जिलेभर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। 739 स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 62 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। 10.80 लाख रुपए का राजस्व निगम को प्राप्त हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि धनबाद संभाग में 99 छापेमारी में सात प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिसमें दो लाख 20 हजार लाख रुपए की वसूली हुई। गोविंदपुर संभाग में 52 छापेमारी में 4 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और 42 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निरसा संभाग में 121 छापेमारी के दौरान 3 प्राथमिकी दर्ज कर 50 हजार रुपये की वसूली की गई। झरिया संभाग में 128 छापेमारी में 8 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 1 लाख 80 हजार रुपये की वसूली हुई। धनबाद सर्किल में 400 छापेमारी और 22 लोहों पर प्राथमिकी ...