हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी। कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि छापामारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में सघन रूप कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान कृष्णकांत के आवासीय परिसर में पहुंचा तो पाया कि बकाया बिजली बिल भुगतान में पिछड़ने के कारण कनेक्शन कटा था,बावजूद अवैध रूप से टोंका फंसाकर विद्युत उर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया। बिजली चोरी से राजस्व क्षतिपूर्ति के लिए बकाया राशि समेत 27 हजार 137 रुपये का जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...