जामताड़ा, मार्च 28 -- फतेहपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीन विद्युत आपूर्ति जामताड़ा के प्रशाखा फतेहपुर की ओर से शुक्रवार को विद्युत ऊर्जा चोरी के विरोध में‌ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फतेहपुर के कनीय अभियंता रफीक आलम के अलावा सहायक अभियंता संतोष कुमार मंडल, कर्मी महेंद्र पंडित मनोज यादव आदि शामिल थे वही छापेमारी के दौरान फतेहपुर बाजार में गोविंद सिंह प्रमोद कुमार मंडल दिनेश कुमार दा कार्तिक दा संजीव गुप्ता पंचानंद मंडल हरिबोल मंडल विकास मोदी खिरोद चंद्र चौधरी बेलारानी साह एवं दीपक कुमार मंडल समीम अंसारी सफीउल्ला अंसारी ने मीटर को बाईपास कर उपभोक्ता द्वारा विद्युत पोल से टोका लगाकर अनाधिकृत रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करते हुए पाए गए मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति विभाग की कनीय अभियंता रफी...