कौशाम्बी, जून 19 -- अधीक्षण अभियंता (एसई) कौशाम्बी व एक्सईएन चायल के नेतृत्व में गुरुवार को सरायअकिल, मनौरी व भरवारी में वृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सात लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके अलावा 21 लाख से अधिक के बकाये पर 73 लोगों के घरों की बत्ती काट दी गई। टीम की कार्रवाई से बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमटेड वाराणसी के निर्देश पर जिले में अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन के नेतृत्व में बकायेदारों व विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अधीक्षण अभियंता श्याम नारायण व एक्सईएन चायल राम हरी के नेतृत्व में सरायअकिल उपकेंद्र के करन चौराहा, मनौरी उपकेंद्र के मनौरी बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.