बक्सर, फरवरी 1 -- पेज-03 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। बिजली चोरी के विरुद्ध चलाई जा रही छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने असरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक आटा मिल संचालक को गलत तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि करते हुए विद्युत कंपनी के एसडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर असरा गांव के देवमुनि के डेरा स्थित सत्येंद्र सिंह के आटा चक्की पर छापेमारी की गई। छापेमारी में मिल संचालक को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। जिसको लेकर एसडीओ ने 4 लाख 19 हजार 418 रुपए का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...