गोपालगंज, फरवरी 18 -- भोरे, एक संवाददात। बिजली कंपनी की तरफ से चलाए गए अभियान के दौरान थाने के विभिन्न गांवों में पांच लोग चोरी से बिजली उपयोग करते मिले। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद टोका फंसा कर सभी लोग बिजली का उपयोग कर रहे थे। जेई सुदीप कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान भीसवा खलसा गांव की प्रभावती देवी पर 12,887 रुपए, निभा देवी पर 13,004 रुपए और संजय यादव पर 2,541 रुपए, गंगा मोड़ निवासी मुन्ना यादव पर 2555 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, खजुरहा निवासी धुपी देवी पर 29,706 रुपए के राजस्व क्षति का आकलन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...