रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो परिसर से बिजली चोरी पकड़ी है। 30 जनवरी 2026 को उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड रुद्रपुर प्रथम अन्नू अरोरा के नेतृत्व में सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, अवर अभियंता पारूल कुमार, लाइन कर्मी खेमपाल राजपूत व गणेश विश्वास की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पहले मामले में दरिया नगर रुद्रपुर निवासी महेश पंत के परिसर से लगभग 9 मीटर अवैध केबिल बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में वार्ड नंबर 18 खेड़ा रुद्रपुर निवासी रहमद साह के परिसर से करीब 7 मीटर अवैध केबिल जब्त की गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.