दरभंगा, जनवरी 11 -- बिरौल। विद्युत पावर सर्विस स्टेशन बिरौल की ओर से बिजली चोरी करने के मामले दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी सुपौल बाजार के अफजला गाछी टोला का निवासी है। विभाग के कनीय अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को बिनोद सहनी एवं फूलों सहनी के घर पर छापेमारी की गई । इस दौरान अवैध रूप से पोल से लाईन जोड़ कर विद्युत का उपभोग करते पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...