जहानाबाद, दिसम्बर 11 -- अरवल, निज संवाददाता। बिजली विभाग के द्वारा विशेष अभियान चला कर बिजली चोरी में पकड़े गए दो लोगों पर सदर थाने में बिजली विभाग के कनीय अभियंता नितेश कुमार के द्वारा केस दर्ज कराया गया है। बिजली चोरी के मामले में मोहम्मद महमूद आलम पर 14000 एव अमरेंद्र शर्मा पर 29000 बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज हुआ है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता के दिए गए आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.