हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापेमारी दल ने कटहरा थाना क्षेत्र के मजियां गांव से दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें विन्देश्रर सिंह के पुत्र मिथलेश सिंह एवं महेन्द्र सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार ने विद्युत विच्छेद के बाद भी बिना सीआर रसीद कटाए चोरी से बिजली घरेलू कार्य उपयोग कर रहे थे। पावर उपग्रिड की शाखा पिरोई के कनीय अभियंता राजेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया‌। दर्शाया गया है कि मिथलेश सिंह के यहां बिजली बिल 40 हजार है तो धर्मेन्द्र कुमार के यहां 10 हजार 530 रुपये बकाया था। जिसके कारण बिजली कनेक्शन का संबंध विच्छेद कर दिया गया था। उसके बाबजूद भी चोरी से घरेलू कार्य में बिजली का उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी दल में मानव बल ...