बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- बिजली चोरी में तीन लोगों पर 77 हजार का जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार में बिजली चोरी करते तीन लोगों को बिजली विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। सभी पर जुर्माना लगाते हुए नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जेई राज कुमार ने बताया कि मो. मोईन पर 52 हजार, मो. अफरोज पर 10 हजार और मो. मोहसिन पर 14 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...